गिरडीह, मार्च 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो- खिजुरी तिसरी रोड पर कैरीडीह गांव के पास शुक्रवार करीब 5 बजे शाम में सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो बाइकों के टक्कर में एक किशोरी लड़की समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल हुए भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के डोमिदवार (डोंगो) के राजेश बासके 22 एवं सरोज हेंब्रोम 17 तथा चतरो गांव के माथुर तुरी 55 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेश बासके एवं माथुर तुरी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया गया कि राजेश बासके एवं सरोज हेंब्रोंम देवरी में खरीदारी कर बाइक से अपना गांव डोंगो जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से कैरीडीह गांव के पास ...