आदित्यपुर, फरवरी 17 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के पितकी-घोड़ानेगी सड़क मार्ग (न्यू बाईपास सड़क) पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चांडिल कालिंदी बस्ती निवासी 55 वर्षीय गिडु कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की रात्रि करीब 8 बजे की है। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक गिड्डू कालिंदी मजदूरी का काम करता है। गिड्डू कालिंदी छऊ नाच देखकर पैदल अपने घर लौट रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद झामुमो क्रीड़ा मोर्चा के जिला सचिव राहुल वर्मा अस्पताल पहुंचे तथा घायल का हालचाल जाना। फोटो न0 4: चांडिल सीएचसी में इलाजरत घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.