गोरखपुर, जनवरी 27 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के ऊंचगांव के पास मंगलवार सुबह करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग सहित कार में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोरखपुर भेजा गया है। मामापार गांव निवासी 60 वर्षीय राम समर यादव साइकिल से फोरलेन सड़क पार कर ऊंचगांव जा रहे थे। जैसे ही वह सड़क के बीच बने डिवाइडर के पास पहुंचे, कौड़ीराम से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग साइकिल सहित करीब दस फीट उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनका हाथ-पैर टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग भी घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.