हरिद्वार, फरवरी 17 -- हरिद्वार रोड पर बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा स्थित सोमेश्वर क्षेत्र के बिल बाली बोन्थ निवासी दीपक गोस्वामी (39) वर्तमान में टिहरी विस्थापित शिवालिकनगर में रह रहे थे। वे पतंजलि के पास एक कंपनी में कार्यरत थे। सोमवार देर रात ड्यूटी के बाद वे स्कूटर से घर लौट रहे थे। हरिद्वार रोड पर बीएचईएल तिराहे के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर बहादराबाद थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.