लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हलसी थाना क्षेत्र के केन्दी गांव स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में कपड़ा विक्रेता के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए हलसी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित के गंभीर स्थिति को देते हुए बेहतर इलाज के लिए लखीसराय सदस्य अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार पीड़ित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रामनगर निवासी मो इमादुद्दीन के 52 वर्ष से पुत्र मो मुस्तफा टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार इंग्लिश मुहल्ला में किराए के मकान में रहकर गांव-गांव फेरी कर कपड़ा बेचने का काम करता है। सोमवार को बाइक से कपड़ा बेचने के लिए हलसी गांव जा रहा था। पीड़ित की माने तो केन्दी गांव के निकट बाइक लगाकर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्...