रामगढ़, मार्च 13 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में भदानीनगर ओपी क्षेत्र के बनगड़ा गांव के समीप तेज रफ्तार मारुति कंपनी की अर्टिका कार पलटने से दो सवार घायल हो गए। घटना गुरुवार रात्रि तकरीबन 10 बजे की है। कार (जेएच24के-3510) रामगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान बनगड़ा गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में रामगढ़ गौशाला विकासनगर निवासी धीरज गोप और नई सराय महतो टोला निवासी विनोद झा घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही बनगड़ा के ग्रामीणों ने राहत कार्य चलाते हुए भदानीनगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा। मौके पर घायलों ने बताया कि वे एनटीपीसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और काम के सिलसिले में बड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.