पूर्णिया, मार्च 27 -- बड़हारा कोठी, एक संवाददाता।बड़हारा थानाक्षेत्र के सुखसेना केलू टोल सड़क मार्ग पर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक समेत पीछे बैठा युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में बड़हारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने केलू टोल निवासी कैलाश शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र मिठू कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक पेशे से श्रमिक था और दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसे एक संतान भी है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं गोगन ठाकुर के 26 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया ग...