देवघर, मई 8 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के राजबाड़ी रोड में गुरुवार को दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के जोड़ासिमर गांव निवासी विकास बेसरा स्टेशन से अपने गांव की ओर जा रहा था। जबकि विपरीत दिशा से आ रहे हैं बाइक सवार देवघर की ओर जा रहे थे। बाइक की सीधी टक्कर में देवघर निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके पैर में काफी जख्म है। उसे इलाज के लिए देवघर ले जाया गया। दोनों बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.