कोडरमा, फरवरी 10 -- सतगावां। थाना क्षेत्र के मरचोई मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ग्राम समलडीह निवासी डॉ. कपिल प्रसाद यादव (45 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. यादव अपने घर समलडीह से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मरचोई मोड़ के पास सड़क पर गिरे अर्थिंग तार की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई। तार में फंसने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए पहुंचाया गया। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने गिरे हुए तार को काटकर हटाया, जिससे आगे की संभावित दुर्घटना टल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.