सिमडेगा, जनवरी 28 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़कादुइल गांव निवासी वंडिंग बागे सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना बुधवार की है। बताया गया वंडिंग बागे अपनी बाईक से काफी तेज गति से जा रहा था। इसी क्रम में बाईक पर से उसका नियंत्रण हट गया। जिससे वह सड़क किनारे लगे सोलर लाईट के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद वंडिंग गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.