सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल
सिमडेगा, जून 27 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार की सुबह एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। बताया गया कि गजेंद्र सिंह शनिवार को सोड़ा गांव में मेहमान आया था। इसी क्रम में वह बाईक से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में बाईक पर से नियंत्रण हट गया। और उसकी बाईक एक पेड़ से टकरा गइ्र। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल गजेंद्र को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। - यह भी पढ़ें- Chapra News मारपीट में पांच लोग गंभीर रूप से घायल, दो रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.