गोरखपुर, जनवरी 23 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के एन एच 28 फोरलेन पर रामनगर करजहां के पास शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बांसगांव थानाक्षेत्र के कलवरा निवासी सचिन निषाद (28) पुत्र सिकंदर बाइक से कुशीनगर से गोरखपुर के तरफ आ रहा था। अचानक अज्ञात ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर तत्काल पहुंचकर उसे इलाज के लिए एम्स ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...