बिजनौर, मार्च 21 -- नहटौर। ईद मनाने के लिए रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गये। जिसमे एक युवक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। शनिवार की सायं को ग्राम सेढा निवासी मौ. इमरान पुत्र रियासत 24 वर्ष गाँव के ही मौ. उजैफा पुत्र अजीजुल 22 वर्ष बाइक द्वारा ईद के अवसर पर नगीना स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए थे। देर सायं को वापस लौटते समय नगीना रोड पर ग्राम सादात नगर के सामने गन्ने से लदे ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिस पर वह ट्रक की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। अजीजुल का उपचार किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इमरान की मौत होने की खबर मिलते ही परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.