सिमडेगा, जनवरी 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित बरवाडीह कॉलेज के समीप सड़क दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना गुरुवार के देर शाम की है। बताया गया कि बरवाडीह चैलीटोली निवासी लिविन कंडुलना बाईक से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में विपिरत दिशा से आ रही एक अज्ञात बाईक ने लिविन के बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घटनास्थल में ही लिविन की मौत हो गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.