सोनभद्र, जून 3 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटार चौकी के देवरी मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा करीब एक बजे उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कैंपर वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।मृतक की पहचान कसर निवासी पवेंद्र शाह (30) पुत्र भुल्लू शाह के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अनुज सिंह (45) पुत्र गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर हंगामा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...