रायबरेली, दिसम्बर 18 -- अमेठी। गुरुवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के मठिया कसारा निवासी ई-रिक्शा चालक सुल्तान पुत्र गफ्फार (उम्र 48 वर्ष) सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। सुल्तान अपने ई-रिक्शा से बेलखरी होते हुए विशेषरगंज बाजार जा रहे थे। परिषदीय विद्यालय बेलखरी के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुल्तान का एक पैर ई-रिक्शा के नीचे दब गया, जिससे वह टूट गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.