सहारनपुर, मार्च 3 -- सरसावा। कस्बे में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। मृतक नकुड़ रोड स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली निवासी थे और हरियाणा के यमुनानगर जनपद में पिछले करीब 35 वर्षों से लकड़ी आढ़त का कार्य कर रहे थे। सोमवार देर शाम वह बाइक से सरसावा की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि अंबाला रोड स्थित टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे वाहनों की तेज रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी, जिससे उन्हें सामने से आ रही झोटा-बुग्गी दिखाई नहीं दी। इसी दौरान उनकी बाइक झोटा-बुग्गी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.