गोपालगंज, फरवरी 16 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में दो बच्चियों समय सात लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के रेलवे ढाला के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार एक युवक ने दो बच्चियों को धक्का मार दिया। जिससे दोनों बच्चियों घायल हो गईं। घायल बच्ची नगर थाना क्षेत्र के हरखुआ गांव के रहने वाले राकेश साह की तीन वर्षीय बेटी सेल्फी कुमारी और चार वर्षीय बेटी शालिनी कुमारी शामिल हैं। उधर ,सड़क दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव के रहने वाले अमन कुमार घायल हो गया। जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव का रहने वाला मोहम्मद सेराज भी सड...