भागलपुर, अप्रैल 18 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के कासिमपुर-मुरहन मुख्य मार्ग पर दोमुंही पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घटना सुबह करीब सात बजे की है। घायल युवक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के आमड़ाढ़ गांव के मो. अफसार और मो. आफाक के रूप में की गई है। दोनों को गोराडीह पीएचसी भेजा गया जहां से मायागंज रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार तेज गति से गाड़ी चलाते हुए आ रहा था । इसी दौरान असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे मे गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...