सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए खर्च होंगे 29.24 करोड़ रुपये
प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से पुख्ता इंतजाम करने की योजना बनाई गई है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव के साथ प्रयागराज के आला अधिकारियों की बैठक के बाद 29.24 करोड़ रुपये का बजट बनाकर उसे मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसके अंतर्गत जिले की चिह्नित की गईं कुल 106 सड़कों पर रोड सेफ्टी, ब्लैक स्पॉट व जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक (जेडएफडी) प्रोग्राम जैसे कार्य कराए जाएंगे। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की ओर से दो से छह जुलाई तक चलाई गई समाचार श्रृंखला 'हाईवे पर हादसे' में हादसों की वजह की पड़ताल करते हुए रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। उन स्थानों को चिह्नित किया गया था, जहां सड़क की खराबी, तकनीकी खामियों और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से हादसे होते हैं। हादसों के लिहाज से संवेदनशील मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.