कौशाम्बी, मार्च 26 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव हाल पता गरई थाना सैनी निवासी रामकुमार ने बताया कि 22 मार्च की रात वह किसी काम से सिराथू रेलवे स्टेशन गए थे। लौटते वक्त सिराथू में ही एक दुकान के सामने कार खड़ी कर दी और बच्चे के लिए मेडिकल स्टोर से दूध खरीदने लगे। इस दौरान कार में गरई निवासी मेवालाल पीछे की सीट पर बैठे थे। तभी एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि कार में बैठे मेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी भी उनका इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। सफारी घटना के समय से ही पुलिस के कब्जे में है। उसके चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.