कौशाम्बी, जून 18 -- चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के कलमुजरा गांव की सुनीता देवी के भाई अजीत सिंह ने कड़ा के ईशी का पूरा में औषधि की दुकान खोल रखी है। वह पति राजकुमार के साथ भाई से मिलने आई थी। बुधवार की सुबह लौटते वक्त कड़ा इलाके में ही दरियापुर जीता के समीप पीछे से आए बालू लदे डंपर ने दंपती की बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला का पैर कुचल गया था। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। उसके भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हादसे में बाइक सवार दंपती घायल, महिला गंभीर डंपर पुलिस के कब्जे में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...