धनबाद, अप्रैल 29 -- धनबाद। सड़क दुर्घटना के बाद पूजा टॉकीज के पास कुछ लड़कों ने मिल कर सरायढेला कार्मिक नगर निवासी रोशन की पिटाई कर दी। रोशन ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की है। घटना 22 अप्रैल की ही है। रोशन ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब साढ़े 12 बजे खाना लेने स्टेशन आया था। लौटते समय बारामुड़ी निवासी मंजीत यादव व आठ-नौ लड़कों ने मिल कर उसके साथ मारपीट की। सोने की चेन भी झपट ली। आरोपियों के साथ पिस्टल भी था। यह भी पढ़ें- बेरहमी से पिटाई कर जेल भेजने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.