सड़क दुर्घटना के बाद युवक की पिटाई, केस
कौशाम्बी, मई 10 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गढ़ी बाजार निवासी क्षितिज केसरवानी ने बताया कि शनिवार को उसकी मोटरसाइकिल की विपक्षी की बाइक से भिड़ंत हो गई। इस पर आरोपी नंदू निवासी कुम्हियावां, अबुन, छोटू व इनके पिता बच्चा निवासी पश्चिमशरीरा ने पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, कौशाम्बी के ढेकहाई गांव निवासी पिंटू ने विपक्षी बाइक चालक कृष्ण कुमार निवासी अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया है। इसमें बताया है कि विपक्षी ने अपनी बाइक से टक्कर मारकर उसके पिता रामबहादुर को घायल कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.