सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा नि:शुल्क इलाज : मांझी
गया, जून 6 -- समाहरणालय के सभागार में शनिवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, घायलों के त्वरित उपचार और सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। उपचार का खर्च सीधे अस्पताल को परिवहन विभाग और केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने डीएम व डीटीओ को सभी निजी अस्पतालों के साथ बैठक कर योजना की जानकारी देने और उनका पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद शुरुआती 45 मिनट का समय 'गोल्डन आवर' होता है, जिसमें उचित उपचार मिलने पर घायल की जान बचाई जा सकती है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.