दुमका, मार्च 5 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया सीमा क्षेत्र के गोविंदपुर साहेबगंज हाईवे पर तेलियापहाड़ी के पास एक अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना बुधवार शाम पांच बजे की है। चितरा थाना क्षेत्र के सुरेश कुमार राय निजी काम से अपने बाइक से गोविंदपुर - साहेबगंज हाईवे से आ रहा था। इसी दौरान जामा थाना क्षेत्र के तेलियापहाड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया। इस घटना में सुरेश राय सड़क में काफी दूर जा गिरा। जिससे सुरेश राय के सिर में गंभीर रूप से चोट लग गया। सिर से काफी मात्रा में खून निकल जाने से स्थिति चिंता जनक बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस बुलाकर फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.