बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। दस घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक घायल युवती को चिरैय्या टांड़ सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दरगाह थाने के हर्राजपुर सरिया मिल के पास बुधवार दोपहर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रावस्ती जिले के हरदत्तनगर निवासी वासिक अली (18) पुत्र साबिर अली, उसकी मां साबिरा (56), भिनगा के हेमरिया की ताहीरुन निशा गम्भीर रूप से घायल हो गई। देहात कोतवाली के चुंगी नाका चौराहे के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से ई रिक्शा चकनाचूर हो गया। चालक देहात कोतवाली के घसियारीपुरा निवासी राजेश उर्फ मनटून (30) पुत्र धनलाल घायल हो गया। बहराइच - बलरामपुर हाइवे पर भवन निर्माण की मशीन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से वाहन चालक राजेंदर (25)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.