बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच/तेजवापुर। जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक श्रमिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। अलग अलग हादसों में कई घायल हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घर में कोहराम मचा है। पहली घटना बहराइच जिले के खैरा दिकौली ककरही मार्ग पर शुक्रवार रात हुई है। तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने साइकिल मे टक्कर मार दी। रिसिया थाने के खैरा दिकौली गांव निवासी राम सरन (35 पुत्र मायाराम शुक्रवार देर रात साइकिल से अपनी ककरही गांव स्थित ससुराल से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.