कौशाम्बी, अगस्त 31 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भोला चौराहे पर सोमवार सुबह बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर रविवार की देर शाम मूरतगंज बाजार के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौलाना की जान चली गई। जबकि, उनके पुत्र को गंभीर चोटें आईं। घटनाओं से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव का 16 वर्षीय अली पुत्र कौसर खान 11 वीं का छात्र था। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से किसी काम से देवीगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही वह भोला चौराहे के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अली गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।...