जहानाबाद, अप्रैल 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। यह घटना मखदुमपुर बाईपास की है जहां मोटरसाइकिल दुर्घटना में निरंजन कुमार घायल हो गए। वे बंधुगंज के रहने वाले थे। गया से जहानाबाद के लौट रहे थे पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दी। प्राथमिक इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया इसके बाद विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर किया गया। दूसरी घटना पाई बिगहा रोड की है। इस घटना में महिला सुशीला देवी घायल हो गई। वह धनकी गांव की रहने वाली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हुआ मोटरसाइकिल से मखदुमपुर आ रही थी इस क्रम में रास्ते में गिर गई। बाद में इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में भर्ती कराया गया। [

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...