आगरा, फरवरी 3 -- जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल युवकों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र भेजा गया है। थाना अमापुर क्षेत्र के गांव नगला बांस निवासी 22 वर्षीय रुपेश पुत्र चोब सिंह सोमवार की रात करीब 10 बजे सिढ़पुरा क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उसे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे अन्यत्र लेकर चले गए। थाना सिकन्दरपुर वैश्य में जधई गांव के निकट बाइक सवार 25 वर्षीय करनदीप पुत्र राजेंद्र को मंगलवार की सुबह नौ बजे कार सवार ने टक्कर मार दी। उसे परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए। जहां से चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। छत से गिरा तीन वर्षीय मासूम, रेफर सोरों कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.