देवघर, फरवरी 8 -- देवघर। सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल व एक निजी क्लिनिक के वार्ड में किया जा रहा है। नगर के पानी टंकी के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में मिथुन कुमार नामक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में वाहन और चालक दोनों को नुकसान हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। देवघर-हंसडीहा सड़क पर दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठीया मोड़ के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक चालक शुभम कुमार को चपेट में ले लिया। शुभम कुमार सरैयाहाट थाना क्षेत्र के धौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.