सड़क दुर्घटनाओं पर ब्रेक नहीं, एक महीने में 26 लोगों की गई जान
महाराजगंज, जून 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले की सड़कों पर मौत का तांडव थमता नजर नहीं आ रहा है। बीते मई माह में जिले में 32 सड़क दुर्घटनाएं हुई। इसमें से 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौतों का यह डरावना आंकड़ा तब सामने आ रहा है, जब वाहन जांच के नाम पर जिले के सभी थानों की पुलिस हर दिन सड़कों पर मुस्तैद दिखाई देती है। सड़कों पर इस कदर खून बहने से साफ है कि पुलिस की इस अंतहीन चेकिंग का मुख्य मकसद सड़क सुरक्षा नहीं बल्कि कुछ और ही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों के भीतर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का जज्बा बेहद कम है। उनका पूरा फोकस केवल चालान काटने के सरकारी लक्ष्य को पूरा करने पर टिका रहता है। आलम यह है कि सड़क पर वाहनों को देखते ही पुलिस इस कदर जांच के लिए घेराबंदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.