कुशीनगर, अगस्त 26 -- पडरौना, निज संवाददाता। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में सोमवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट में सुधार, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

सड़क सुरक्षा की आवश्यकता ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने बताया कि जिले के कुछ स्थानों पर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता है। ऐसे स्थानों की सूची भी तैयार की गई है। इस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मार्गों की स्थिति और आवश्यकता के अनुसार निर्धारित स्पीड लिमिट की सूचना पुलिस विभाग को उपलब्ध कराई जाए ताकि गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई प...