सड़क दुर्घटनाओं की डेटा इंट्री की गुणवत्ता को लेकर प्रशिक्षण
नवादा, जुलाई 21 -- एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आई-रैड) एवं ई-विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट (ई-डार) पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों के गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन, त्वरित जांच एवं पीड़ितों को सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को नवादा में पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार ने की, जबकि तकनीकी प्रशिक्षण एनआईसी के जिला संसाधन प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार द्वारा दिया गया। पुलिस सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी थानों के नोडल पदाधिकारी सह अपर थानाध्यक्ष (एएसएचओ) सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।
प्रशिक्षण के उद्देश्य कार्यक्रम में आई-रैड एवं ई-डार पोर्टल पर सड़क दुर्घटना से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.