देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि। अलग-अलग घटनाओं में शनिवार को तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिला क्षेत्र के कटोरिया थानांतर्गत छाताकुरूम गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गए। घायल की पुत्रवधु अंशु देवी ने बताया कि ससुर की आंख का ऑपरेशन हुआ है। चश्मा लेने बाजार जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात वाहन चालक धक्का मारकर फरार हो गया। उससे घायल हो गए। वहीं जसीडीह थाना के अंधरीगादर गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक संजय कुमार यादव गाड़ी से गिरकर घायल हो गया। वहीं कुंडा थाना के पांडेय दुकान के समीप दो बाइकों में टक्कर होने से एक बाइक चाकल धीरेंद्र कुमार घायल हो गया। सबों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.