छपरा, जून 6 -- सामाजिक कार्यकर्ता संदीप के पत्र के आलोक में मिला जवाब रसूलपुर। सारण जिले के एकमा- रसूलपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-531 पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।

सड़क सुरक्षा उपाय क्षेत्र के सामाजसेवी संदीप पांडेय के पत्र के आलोक में एनएचएआई के परियोजना कार्यान्वयन इकाई छपरा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि नागरिकों की सुरक्षा, स्थानीय निवासियों और यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है। पत्र में कहा गया है कि संदीप पांडेय द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पत्र के अनुसार ट्रैफिक सिग्नल, ब्लिंकिंग वार्निंग लाइट और स्पीड मॉनिटरिंग कैमरों की स्थापना,सुरक्षित पैदल पार मार्ग (पैदल क्रॉसिंग) का निर्माण,बाजार, स्कूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के पास रंबल...