चाईबासा, जनवरी 10 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंह पोखरिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी होंगे। ज़ख्मियों में सरायकेला के बिष्टुपदुका गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार बानरा ,25 वर्षीय राम सिंह गागराइ और 27 वर्षीय गोनो गागराइ शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उक्त तीनों एक बाइक पर सवार होकर शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे झींकपानी जा रहे थे। रास्ते में सिंहपोखरिया गांव के पास खड़ी पानी टैंकर वाहन में धक्का मार दिया। जिससे तीनों बाइक से समेत गिर पड़े, तीनों को सिर, हाथ और पैर में छोटे लगी है। तीनों को घटनास्थल से उठाकर उपचार के लिए सदरअस्पताल लाया लगाया गया। बाइक चालक राजकुमार बानरा ने बताया कि विपरित दिशा से आ रही एक वाहन से बचने के दौरान खड़ी पानी टैंकर से टकरा गए।जिस से तीनों जख्मी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.