गिरडीह, अप्रैल 3 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-जमुआ मुख्य मार्ग में बिलोटांड़ गांव के पास गुरुवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें तेज गति से जा रहे एक ऑटो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दो लोग क्रमशः जमुआ के डुमरियाडीह गांव के 45 वर्षीय सुलेमान अंसारी एवं 40 वर्षीय अमीना बीवी घायल हो गई। वहीं इसी सड़क में पुरनाबथान के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार युवक पुरनीगड़िया गांव के 30 वर्षीय सोनू कुमार घायल हो गए। बिलोटांड़ में हुए घटना में बताया जाता है कि ऑटो चतरो से सवारी लेकर जमुआ जा रहा था। इसी क्रम में बिलोटांड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को निजी चिकित्सा केंद्र ...