गिरडीह, मार्च 11 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के देवरी-चतरो सड़क में घसकरीडीह गांव के पास मंगलवार देर शाम को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें बाइक की चपेट में आ जाने से पैदल जा रही घसकरीडीह गांव की 45 वर्षीय महिला चपिया देवी घायल हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका उपचार किया गया। बताया गया कि महिला मंगलवार शाम सात बजे थाना मोड़ चौक से अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में बाइक की चपेट में आकर घायल हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...