दुमका, जून 19 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के गंगामारनी गांव स्थित कालिका होटल के निकट सड़क दुघर्टना में बाईक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायलों में शक्तिनाथ पाल (40 वर्ष) और राजेश दास (20 वर्ष) जो दोनों ही सरैयाहाट का रहने वाला है। जानकारी मिली कि, बाईक सवार को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने सामने से धक्का मार दिया। जिससे बाईक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए दोनों को देवघर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...