साहिबगंज, मई 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो बजाज शो-रूम के समीप बाईक सवार ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार सहित तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार बरहरवा निवासी सुरज कुमार महतो (26) एवं राहुल चन्द्र साह (32) बरहरवा से बोरियो की ओर आ रहे थे। वहीं बोरियो संथाली निवासी लक्ष्मण साह (45) पैदल हाईवे मोड़ से बोरियो बाजार आ रहा था। बाईक सवार ने लक्ष्मण को पीछे से टक्कर मार दिया। दुघर्टना में तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर उपस्थित डॉ. सुदामा साह ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...