सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो लोग हुए घायल
मधेपुरा, जून 11 -- कुमारखंड। कुमारखंड थाना क्षेत्र के टिकुलिया मोड़ के समीप स्टेट हाइवे 91 पर गुरुवार को चार चक्का वाहन और बाइक के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से चार चक्का वाहन चालक ने दोनों घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुरैनी वार्ड पंच निवासी मो. इबरान अपने बाइक से बाइक के पीछे अली शेर को बैठा कर टिकुलिया बाजार सामान खरीदारी करने गए थे। सामान खरीदारी कर बाइक से घर लौटने के दौरान जैसे ही टिकुलिया मोड़ के समीप पहुंचा कि जदिया की ओर से आ रहे अनियंत्रित चार चक्का वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक चालक व पीछे बैठे व्यक्ति बाइक से गिरने से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.