दुमका, जून 20 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना अन्तर्गत गंगामारनी गांव स्थित कालिका होटल के निकट सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गए है। यह घटना शुक्रवार को हुई। घायलों में शक्तिनाथ पाल (40) और राजेश दास (20) है,जो सरैयाहाट के रहने वाले है। जानकारी मिली कि बाइक सवार को तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन में सामने से धक्का मार दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को इलाज हेतू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देखते हुए दोनों को देवघर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में बाईक सवार दो गंभीर, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...