जौनपुर, अप्रैल 30 -- शाहगंज। नगर के रोडवेज के समीप सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के उनुरुखा गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू अपनी बाइक से अरसिया गांव निवासी 30 वर्षीय प्रियंका और 19 वर्षीय नंदनी के साथ शाहगंज बाजार करने आए थे। रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते रोडवेज के बगल से दादर ओवर ब्रिज पर बाइक लेकर चढ़ने के दौरान फिसल कर गिरने से तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...