जौनपुर, मई 22 -- शाहगंज (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बड़ौना गांव के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की भिड़ंत में खेतासराय निवासी 35 वर्षीय रेनू पत्नी शोभनाथ व आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय जितेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार राजकीय चिकित्सालय में कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।वहीं गुरुवार की देर रात बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार और सड़क पार कर रहे अधेड़ समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर...