सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की हुई मौत
दुमका, जुलाई 18 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग स्थित सरैयाहाट थाना के गुरूनाथ पहाड़ी के निकट एक सड़क दुघर्टना में बाइक सवार को तेज रफ्तार हाइवा ने रौंद दिया। जिससे बाईक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है। बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को थाना ले आयी है। साथ ही हाइवा को जब्त कर लिया गया है। जानकारी मिली कि, बाईक सवार सरैयाहाट से देवघर की ओर जा रहा था कि तभी देवघर की ओर से आ रही तेज गति से हाइवा ने बाईक सवार को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार क ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। जबकि उसका बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.