मधेपुरा, अप्रैल 11 -- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केवटगामा मुसहरी मोड़ के समीप शुक्रवार को दोपहर तीन बजे दो बाइक के आमने सामने हुई टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया ।बताया गया कि यदुआपट्टी वार्ड एक निवासी अमन कुमार अपने बाइक से बिशनपुर कोडलाही निजी काम से जा रहा था। मुसहरी मोड़ के समीप पहुंचा की समाने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया। जिससे बाइक चालक अमन कुमार घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.