चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा। राजनगर थाना अंतर्गत कुजू के तेलाइ गांव निवासी 32 वर्षीय यमुना गोप की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका पति मुकेश गोप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों एक स्कूटी पर सवार होकर तेलाई से हाटगम्हरिया के हाटगम्हरिया के बिनसाईं में एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बाईपास के पास एक ट्रेलर वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने यमुना गोप को मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.