चाईबासा, जून 12 -- चाईबासा। टाटा चाइबासा मुख्य मार्ग आयता चौक के पास सड़क दुघर्टना में दो छात्राएं जख्मी हो गई। इनमें आयता गांव निवासी 7 वर्षीय अनुष्का पान और 8 वर्षीय लवली तांती शामिल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 6.30 बजे दोनों बच्चियों ने स्कूल जाने के लिए बस के इंतजार में आयता चौक के पास बैठी थी। उसी समय एक ट्रेलर वाहन तेज रफ्तार में आया और चौक से गुजर रही एक कार को घक्का मारा दिया। कार के चपेट में दोनों बच्चियां आ गई। दोनों जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। घटना के बाद टाटा चाईबासा सड़क को ग्रामीणों ने जाम कर दिया। यह भी पढ़ें- मुआवजे की मांग पर अड़े थे जाम समर्थक लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम रहा। ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक की भी पीटाई की। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया...